चाय

मैंने चाय चढ़ा दी है चूल्हे पे,

तुम अखबार पुराना ले आओ।

उन पुराने अखबारों के समाचार पुराने ले आओ।

कुछ क़िस्से सुनाओ मुझे,

कुछ के श्रोता बन जाओ।

मैं ले आया हूँ ख्वाब अधूरे,

उसे मुक्कम्मल करती बचपन की तुम एक रात बन जाओ।।


चाय...चाय...चाय,

क्या है आखिर इस चाय में,

जो बन बैठी है आदत कइयों की।

क्या ये एक रोग है जिसके है कई मरीज यहाँ,

या फिर कोई दवा जिस्से होते है कई काम यहाँ।।


सरकारी दफ्तरों में इसकी पुछ बहुत है,

सस्ती है, पर फिर भी बाबू मांगता है खर्चा इसका।

सोम मंगल हो या हो गुरु, शुक्र,

आज कल मयखानो से महंगा है खर्चा इसका।


एक कप दूध, एक इंच अदरक, दो कप पानी,

एक चम्मच पत्ती, एक चम्मच शक्कर, और बस शुरू कहानी।


मां कहती है दो चार बार उबाल तब जाके रंग आएगा,

और पापा अक्सर पूछते हैं तू क्या इसका ढंग भी सीख पाएगा।


किसी के सुबह का प्रेशर बटन है,

तो किसी के सिगरेट का साथी।।

किसी के टपरी पर यारो के साथ मिलने का बहाना,

तो किसी के लिए बिन बुलाए किसी के घर जाना।।


कई यादो की है संदूक ये,

बिना बारूद के जो मार दे बंदूक ये।।


पापा बताते हैं कि मां को पहली बार एक प्याले के उस पार देखा था.,

उस सफ़ेद प्याले पे माँ के होठों की लाली से पापा को इश्क़ आज भी है,

पापा बोलते तो नहीं पर शायद इसलिए हमारे घर के प्यालो का रंग सफेद आज भी है।


तो अगर अगली बार जब आप हमारे घर आये,

और किसी कोने के किसी मेज़ पे आपको एक लिपस्टिक लगा कप मिले ,

तो समझ जायेगा अभी-अभी माँ ने चाय पी है,

और पापा फिर से उनसे मोहब्बत कर बैठे हैं।।

Comments

  1. THIS IS TOO GOOD!! CHAI IS AN EMOTION 🫂

    ReplyDelete
  2. Loved it. Keep writing ☺️

    ReplyDelete
  3. Beautiful ❤️

    ReplyDelete
  4. Mast hai bhai, keep it up...

    ReplyDelete
  5. Bht bht shandaar❤️

    ReplyDelete
  6. Wahhh♥️♥️

    ReplyDelete
  7. Wah……👏🏻👏🏻👏🏻

    ReplyDelete
  8. Keep writing. Keep sharing. Chai piyo n likhte raho Prabhat. Love teasing your poems!

    ReplyDelete
  9. Amazing one bhai 👏🏻👏🏻

    ReplyDelete
  10. Waahhh. 💞👏👏👏

    ReplyDelete
  11. It touched my heart ❤️

    ReplyDelete
  12. It touched my heart ❤️

    ReplyDelete
  13. Masterpiece 👌

    ReplyDelete
  14. Chai and this peom, complimeneting each other !

    ReplyDelete
  15. Ek dost ki yaad aagyi... ise padh k ... jo milne bulata tha hostel se bahr to Chai pilane k liye

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts