कस्तूरी
मैं नीर, जल, पानी सा बेस्वाद, बेरंग.,
तू मुझमें दूध सा श्वेत, पत्ती सी ताज़गी और शक्कर सी मिठास छोड़ गया है।
अरे अब कैसे बताऊं क्यों चाहता हूं मैं तुझे.,
तू मुझमें चाय के स्वाद सा एक अमृत घोल गया है।।
मासूमियत से हसना, और तुम्हारे खुले बालों का हर बार उलझना .,
पसंद है मुझे तेरा कहते कहते एक दम से चुप होना।।
माथे पे बिंदी और गालों पे एक काले तिल का टीका.,
क्या खूब है ऐसे में तेरे सृंगार का कस्तूरी होना।।
ये दुप्पटा तुम्हारा जो हर दफा उस साकल में अटक जाता है, ज़रा एक बात तो बताओ.,
ये दरवाज़ा भी तुमसे इश्क़ करता है क्या.?
वो जो काज़ल और चश्मों का पहरेदार बिठाए रखा है तुमने निगाहों पे अपनी वो कभी तुमसे बेईमानी करता है क्या.?
माथे पे जो ये घूंघट ओढ़े हुए हो तुम ये कभी सर से सरकता है क्या.?
आओ बैठो करीब मेरे और मेरी इन नज़रों में देखो, अब भी तुम्हारी नज़रों का नशा इनमें दिखता है क्या.?
अब क्या हर्फ ए तारीफ़ करे हम तुम्हारी.,
अरे ये दिल है जो हर बार निकाल ले जाते हो तुम, भाई ये दिल बाज़ार में बिकता है क्या.?
अपनी साड़ी का पल्ला जो तुमने उठा अपने बाए कांधे पे रखा, तुम्हारे कमर की लकीरों पे हम दिल हार बैठे है.,
कैसे मान ले हम की तुम चाहते नहीं हमें, अरे अब तो तुम्हारे लहज़े भी हमारे जैसे हो चले है।
हा मासूम तो है तुम्हारा एक कान में झुमका और दूजे को बालों से ढक लेना.,
पर चलो हिजरत के दिन ही सही मिलो तो हमसे, हमारे दिल में तुम्हारे लिए ना जाने कितने सवाल पनप उठे है।।
इश्क़ से मिले तुम भी हो इश्क़ से मिले हम भी है.,
शिकवे कुछ तुम्हे भी है, शिकायते कुछ हमारी भी है।
नहीं मैं ये नहीं कहता कि इश्क़, मोहब्बत और प्यार करो मुझे.,
पर ये ख़्वाब तो तुम्हारा भी है, और ये चाहते तो हमारी भी है।।
You're amazing 💗
ReplyDeleteThank you ♥️
DeleteFirst stanza❤️
ReplyDeletethe way uh define things in poem with the words is great 🙌🏻
Thank you so much ♥️ you asked it just tried to deliver hope you liked it.
DeleteToo good buddy.....very nicely expressed 💕
ReplyDeleteThank you 😊
DeleteGreat Thoughts Prabhat..keep it good work Bro.
ReplyDeleteThank you 😊😊
DeleteBeautiful thoughts worded very well. Keep it up. God bless.
ReplyDeleteThank you so much mam♥️
DeleteWonderful 👏👏
ReplyDeleteThank you bhai
DeleteEach n every time I fall in love with it😍
ReplyDeleteThank you so much ❤️
DeleteDeep emotions...
ReplyDeleteYess indeed 😜😜
DeleteI'm wondering when did you become pro! Brilliantly written!
ReplyDeleteThank you so much bhai
Deleteamazing.....❣❣❣❣
ReplyDeleteThank you shampoo 😍😍
Delete