मोहब्बत
मोहब्बत ही तो है ना, वहीं जिसने कैस को मजनू बनाया..,
वहीं अल्हड़ और आवारा मोहब्बत जिसने जे जे को जॉर्डन बना दिया।
वहीं मोहब्बत जिसने कभी ना रुकने वाले बन्नी को वापस कबीर बना दिया।
वहीं बेबाक और बेख़ौफ़ मोहब्बत जिसने काशी में कुंदन को ज़ोया से इश्क करा दिया।
वहीं मोहब्बत जिसने अंजलि को राहुल से दूर किया था।
और वहीं वीर जारा की मोहब्बत जिसने दो मुल्कों को एक किया था।
वो अमृता का साहिर की बुझी जूठी सिगरेट उसके जाते ही फिर जलाना ताकि उसके होटों की छुअन मिल जाए .,
पर फिर भी इमरोज़ के साथ रह के मैं तेनु फिर मिलांगी की कसमें खाना
हा मोहब्बत ही तो है कि पूरी बृज भूमि का राधे कृष्ण के रंग में रंग जाना ।
मोहब्बत वहीं जिसका इकरार अमन ने एक खाली डायरी पकड़े भरे स्टेशन पे नैना से किया था।
और वहीं शायर की एक शायारा से मोहब्बत जिसने चांद को भी रश्क दिया था।
मोहब्बत जिसने चांद को हर एक आशिक़ के किस्सों में अमर कर दिया,
और वहीं मोहब्बत जिसने सुबह की लाली को भी शफाक़ कर दिया।
मोहब्बत तारा की जिसने वेद को ज़िन्दगी के सारे रंग बताए,
मोहब्बत उस मिर्ज़ा की जिसने साहिबा के लिए सीने पे तीर खाये।।
मोहब्बत हा मोहब्बत ही तो है ये कभी शायर की मोहब्बत तो कभी एक अल्हड़ इंसान की, कभी एक भक्त की मोहब्बत तो कभी एक भगवान कि।
एक इकरार मोहब्बत है एक करार मोहब्बत है, गौर से देखो तुम्हारी ये चलते सांसे भी किसी और की मोहब्बत है।।
It's so beautiful how you put feelings into words ❤️
ReplyDeleteThank you so much ♥️
DeleteBohot sahi bhai
ReplyDeleteContinue beti we are there 2 support u 😘
ReplyDeleteThank you beti ♥️
DeleteSuprb bhai
ReplyDeleteThank you bhai
DeleteGreat💕..always go on
ReplyDeleteIts beautiful but some improvement is required. Otherwise its a wonderful lust.
ReplyDeleteI actually wanted to write set its auto corrected sorry for that brother.
DeleteThank you 💙 thank you for feedback too
Delete